Posts

दो कदम तुम न चले दो कदम हम न चले

दो  कदम तुम न चले दो कदम हम न चले-2 आरजू के दिए बुझ गए जलते जलते दो  कदम तुम न चले दो कदम हम न चले हम  तो आँखों में बसा लेंगे तुम्हारे गम को -2 तुम कभी भूल के भी याद ना आना हमको अपनी मंजिल तुम्हे मिल जाएगी चलते चलते दो  कदम तुम न चले दो कदम हम न चले-2 वक्त  ने जहर भरा प्यार के पैमानों में-2 खो गए ख्वाब सुलगते हुए विरानो में जान से जायेंगे हम दर्द के ढलते ढलते दो  कदम तुम न चले दो कदम हम न चले-2 आरजू के दिए बुझ गए जलते जलते दो  कदम तुम न चले दो कदम हम न चले

में तो हर मोड़ पर तुझको दूंगा सदा

मैं तो हर मोड़ पर तुझको दूँगा सदा मेरी आवाज़ को, दर्द के साज़ को, तू सुने ना सुने मुझे देखकर कह रहे हैं सभी मोहब्बत का हासिल है दीवानगी प्यार की राह में, फूल भी थे मगर मैंने कांटे चुने मैं तो हर मोड़ पर... जहाँ दिल झुका था वहीँ सर झुका मुझे कोई सजदों से रोकेगा क्या काश टूटे ना वो, आरज़ू में मेरी ख्वाब हैं जो बुने मैं तो हर मोड़ पर... Sad मेरी ज़िन्दगी में वो ही गम रहा तेरा साथ भी तो बहुत कम रहा दिल ने, साथी मेरे, तेरी चाहत में थे ख्वाब क्या क्या बुने  मैं तो हर मोड़ पर... तेरे गेसूओं का वो साया कहाँ वो बाहों का तेरी सहारा कहाँ अब वो आँचल कहाँ, मेरी पलकों से जो भीगे मोती चुने मैं तो हर मोड़ पर...

मेरे टूटे हुए दिल से कोई तो आज ये पूछे

मेरे टूटे हुए दिल से कोई तो आज ये पूछे के तेरा हाल क्या है के तेरा हाल क्या है मेरे टूटे... किस्मत  तेरी रीत निराली ,  ओ छलिये को छलने वाली फूल खिला तो टूटी डाली जिसे उलफ़त समझ बैठा ,  मेरी नज़रों का धोखा था किसी की क्या खता है मेरे टूटे... माँगी  मुहब्बत पाई जुदाई ,  दुनिया मुझको रास न आई पहले कदम पर ठोकर खाई सदा आज़ाद रहते थे हमें मालूम ही क्या था मुहब्बत क्या बला है मेरे टूटे...

दोस्त दोस्त ना रहा

दोस्त दोस्त ना रहा प्यार प्यार ना रहा ज़िंदगी हमें तेरा ऐतबार ना रहा ,   ऐतबार ना रहा अमानतें मैं प्यार की गया था जिसको सौंप कर वो मेरे दोस्त तुम ही थे तुम्हीं तो थे जो ज़िंदगी की राह मे बने थे मेरे हमसफ़र वो मेरे दोस्त तुम ही थे तुम्हीं तो थे सारे भेद खुल गए राज़दार ना रहा ज़िंदगी हमें तेरा ऐतबार ना रहा ,  ऐतबार ना रहा दोस्त दोस्त ना रहा ... सफ़र के वक़्त में पलक पे मोतियों को तौलती वो तुम ना थी तो कौन था तुम्हीं तो थी नशे की रात ढल गयी अब खुमार ना रहा ज़िंदगी हमें तेरा ऐतबार ना रहा ,  ऐतबार ना रहा दोस्त दोस्त ना रहा ...

दिल तड़प तड़प के कह रहा है आ भी जा

मु: दिल तड़प तड़प के कह रहा है आ भी जा                तू हमसे आँख ना चुरा ,  तुझे कसम है आ भी जा   ( २)             ( तू नहीं तो ये बहार क्या बहार है                गुल नहीं खिले तो तेरा इन्तज़ार है )  \-  २              के तेरा इन्तज़ार है  \-  २              दिल तड़प तड़प ... ल:    आ आ              दिल धड़क धड़क के दे रहा है ये सदा              तुम्हारी हो चुकीं हूँ मैं              तुम्हारे साथ हूँ सदा        ...

जाने चले जाते हैं कहाँ

जाने चले जाते हैं कहाँ , दुनिया से जानेवाले ,  जाने चले जाते हैं कहाँ , कैसे ढूंढे कोई उनको ,  नहीं कदमों के भी निशां ( जाने है वो  \-  २) कौन नगरिया , आये जाये खत ना खबरिया , आये जब जब उनकी यादें , आये होठों पे फ़रियादें , जाके फिर ना आने वाले जाने चले जाते हैं कहाँ ... ( मेरे बिछड़े  \-  २) जीवन साथी , साथी जैसे दीपक बाती , मुझसे बिछड़ गये तुम ऐसे , सावन के जाते ही जैसे , उड़के बादल काले काले , जाने चले जाते हैं कहाँ दुनिया से जानेवाले ,  जाने चले जाते हैं कहाँ , कैसे ढूंढे कोई उनको ,  नहीं कदमों के भी निशां जाने चले जाते हैं कहाँ ...

आज तुमसे दूर हो कर, ऐसे रोया मेरा प्यार

आज तुमसे दूर हो कर ,  ऐसे रोया मेरा प्यार चाँद रोया साथ मेरे ,  रात रोयी बार बार कुछ  तुम्हारे बंदिशें हैं ,  कुछ हैं मेरे दायरे जब मुक़द्दर ही बने दुश्मन तो कोई क्या करे हाय कोई क्या करे , इस मुकद्दर पर किसीका ,  क्या है आखिर इख्तियार चाँद रोया साथ मेरे ,  रात रोयी बार बार ... हर  तमन्ना से जुदा मैं ,  हर खुशी से दूर हूँ जी रहा हूँ ,  क्योंकि जीने के लिये मजबूर हूँ हाय मैं मजबूर हूँ मुझको मरने भी न देगा ,  ये तुम्हारा इन्तज़ार चाँद रोया साथ मेरे ,  रात रोयी बार बार ...