दो कदम तुम न चले दो कदम हम न चले

दो कदम तुम न चले दो कदम हम न चले-2
आरजू के दिए बुझ गए जलते जलते
दो कदम तुम न चले दो कदम हम न चले

हम तो आँखों में बसा लेंगे तुम्हारे गम को -2
तुम कभी भूल के भी याद ना आना हमको
अपनी मंजिल तुम्हे मिल जाएगी चलते चलते
दो कदम तुम न चले दो कदम हम न चले-2

वक्त ने जहर भरा प्यार के पैमानों में-2
खो गए ख्वाब सुलगते हुए विरानो में
जान से जायेंगे हम दर्द के ढलते ढलते
दो कदम तुम न चले दो कदम हम न चले-2
आरजू के दिए बुझ गए जलते जलते
दो कदम तुम न चले दो कदम हम न चले

Comments

Popular posts from this blog

दोस्त दोस्त ना रहा

दिल तड़प तड़प के कह रहा है आ भी जा