मैंने तेरे लिये ही सात रंग के सपने चुने

मैंने तेरे लिये ही सात रंग के सपने चुने
सपने सुरीले सपने
कुछ हँस केकुछ ग़म के
तेरी आँखों के साए चुराए
रसीली यादों ने
मैं ने तेरे लिये ...

छोटी बातेंछोटी छोटी बातों की है यादें बड़ी
भूले नहीं बीती हुई एक छोटी घड़ी
जनम जनम से आँखें बिछाईं
तेरे लिये इन राहों में
मैं ने तेरे लिये ...

भोले भालेभोले भाले दिल को बहलाते रहे
तन्हाई में तेरे ख़यालों को सजाते रहे
कभी कभी तो आवाज़ देकर
मुझको जगाया ख़्वाबों ने
मैं ने तेरे लिये ...

रूठी रातेंरूठी हुई रातों को जगाया कभी
तेरे लिये बीती सुबह को बुलाया कभी
तेरे बिना भी तेरे लिये ही
दिये जलाये रातों में
मैं ने तेरे लिये ...



Comments

Popular posts from this blog

दो कदम तुम न चले दो कदम हम न चले

दोस्त दोस्त ना रहा

दिल तड़प तड़प के कह रहा है आ भी जा