हम तुम युग युग से ये गीत मिलन का

हम तुम युग युग से ये गीत मिलन का
गाते रहे हैं गाते रहेंगे
हम तुमजग में जीवन साथी बनकर
आते रहे हैंआते रहेंगे
हम तुम   ...

जब जब हमने जीवन पाया
तेरा ही रूप सजा सजना
हर बार तुम्हीं ने माँग भरी
तुम्हीं ने पहनाया कँगना
हम फूल बने या राख हुए
पर साथ नहीं छूटा अपना
हर बार तुम्हीं तुम आन बसे
इन आँखों में बनकर सपना
हम तुम   ...

हम आज कहें तुमको अपना
तुम भी किसी रोज़ पराये थे
दुनिया समझी हम बिछड़ गये
ऐसे भी ज़माने आये थे
लेकिन वो जुदा होनेवाले
हम नहीं हमारे साये थे
हम तुम   ...



Comments

Popular posts from this blog

कहीं दूर जब दिन ढल जाए

में तो हर मोड़ पर तुझको दूंगा सदा

मेरे टूटे हुए दिल से कोई तो आज ये पूछे