मेरा जूता है जापानी, ये पतलून इंगलिस्तानी

मेरा जूता है जापानीये पतलून इंगलिस्तानी
सर पे लाल टोपी रूसीफिर भी दिल है हिंदुस्तानी
मेरा जूता...

निकल पड़े हैं खुली सड़क पर
अपना सीना ताने \- (२)
मंज़िल कहाँ कहाँ रुकना है
ऊपर वाला जाने \- (२)
बढ़ते जायें हम सैलानीजैसे एक दरिया तूफ़ानी
सर पे लाल...

ऊपर नीचे नीचे ऊपर
लहर चले जीवन की \- (२)
नादाँ हैं जो बैठ किनारे
पूछें राह वतन की \- (२)
चलना जीवन की कहानीरुकना मौत की निशानी
सर पे लाल...

होंगे राजे राजकुँवर हम
बिगड़े दिल शहज़ादे \- (२)
हम सिंहासन पर जा बैठे
जब जब करें इरादे \- (२)
सूरत है जानी पहचानीदुनिया वालों को हैरानी
सर पे लाल...



Comments

Popular posts from this blog

कहीं दूर जब दिन ढल जाए

में तो हर मोड़ पर तुझको दूंगा सदा

मेरे टूटे हुए दिल से कोई तो आज ये पूछे