जीना यहाँ मरना यहाँ

जीना यहाँ मरना यहाँ
इसके सिवा जाना कहाँ
जी चाहे जब हमको आवाज़ दो
हम हैं वहीं हम थे जहाँ
जीना यहाँ मरना यहाँ   ...

कल खेल में हम हों न हों
गर्दिश में तारे रहेंगे सदा
भूलोगे तुमभूलेंगे वो
पर हम तुम्हारे रहेंगे सदा
होंगे यहीं अपने निशाँ
इसके सिवा जाना कहाँ
जीना यहाँ मरना यहाँ   ...

ये मेरा गीत जीवन संगीत
कल भी कोई दोहरायेगा
जग को हँसाने बहरूपिया
रूप बदल फिर आयेगा
स्वर्ग यहीं नर्क यहाँ
इसके सिवा जाना कहाँ
जीना यहाँ मरना यहाँ   ...



Comments

Popular posts from this blog

कहीं दूर जब दिन ढल जाए

में तो हर मोड़ पर तुझको दूंगा सदा

मेरे टूटे हुए दिल से कोई तो आज ये पूछे