एक प्यार का नग़मा है मौजों की रवानी है

एक प्यार का नग़मा हैमौजों की रवानी है      
ज़िंदगी और कुछ भी नहींतेरी मेरी कहानी है \- (२)

कुछ पाकर खोना हैकुछ खोकर पाना है
जीवन का मतलब तोआना और जाना है
दो पल के जीवन सेएक उम्र चुरानी है
ज़िंदगी और...

तू धार है नदिया कीमैं तेरा किनारा हूँ
तू मेरा सहारा हैमैं तेरा सहारा हूँ
आँखों में समंदर हैआशाओं का पानी है
ज़िंदगी और...

तूफ़ान तो आना हैआकर चले जाना है
बादल है ये कुछ पल काछाकर ढल जाना है
परछाइंयाँ रह जातींरह जाती निशानी है
ज़िंदगी और...

जो दिल को तसल्ली देवो साज़ उठा लाओ
दम घुटने से पहले हीआवाज़ उठा लाओ
खुशियों की तमन्ना हैअश्कों की रवानी है
ज़िंदगी और...



Comments

Popular posts from this blog

कहीं दूर जब दिन ढल जाए

में तो हर मोड़ पर तुझको दूंगा सदा

मेरे टूटे हुए दिल से कोई तो आज ये पूछे